हाय रे परीक्षा / hay re pariksha

 हाय रे परीक्षा


कैसी माथापच्ची है।

कैसी ये दुविधा है।

अभी की पढ़ाई शुरु,

अभी ही परीक्षा।

हाय रे । परीक्षा।

हाय रे। परीक्षा।

ना कहीं आने देती।

ना कहीं जाने।

डर के मारे मन जाते बहाने।

सुबह को उठना, आधा खाना।

जल्दी से पढ़ना।

और स्कुल जाना।

किताबें पढ़-पढ रहा मारा।

ढाई घण्टे में मैं थका हारा।

हाय रे। परीक्षा।

कब खत्म होगी।

फिर क्लास होगी।

फिर मस्ती होगी।।


-कवितारानी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

झुठी यारियाँ | Jhuthi yariyan

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

याद आती है / Yaad aati hai