हाय रे परीक्षा / hay re pariksha
हाय रे परीक्षा
कैसी माथापच्ची है।
कैसी ये दुविधा।
अभी ही परीक्षा।
हाय रे परीक्षा।
हाय रे परीक्षा।
ना कहीं आने देती।
ना कहीं जाने देती।
डर के मारे मर जाते बहाने।
सुबह को उठना।
आधा खाना।
जल्दी से पढना।
और स्कुल जाना।
किताबें पढ़-पढ़ रट्टा मारा।
ढाई घण्टे में मैं थका हारा।
हाय रे परीक्षा।
कब खत्म होगी।
फिर क्लास होगी।
फिर मस्ती होगी।।
-कवितारानी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें