मन्नतें / mannate
मन्नतें
मन्नतों में रोज अनजाने ही तेरा जहन था।
कितनी ही इच्छायें थी तुझे ही मैं वहन था।
चढ़ता गया परवान इश्क मेरा इश्क गहन था।
आसमां पर छाया रहा मैं, मेरा नाम पवन था।।
मंद-मंद मुस्कान हवाओं संग लहराती रही।
चाहत की आहट फिजाओं के रंग छाती रही।
अंग-अंग प्रफुल्लित हर आह्लादित तू होती रही।
अधरों मधुरता भरी तू प्रीत दिवानी हुई।।
चरम पर चढ़ा रवि क्षितिज ओर बढ़ा था।
रोशनी फैलाई किरणों पर प्रीत रंग चढ़ा था।
अनचाहे चाहे वो जो दुनिया से अङा था।
कल भी अकेला था कांत आज भी अकेला खङा था।।
ख्वाहिशों की दहलीज पर चाहे क्या मन पता नहीं।
खुद से कहता कभी, कभी किसी की कुछ सुनता नहीं।
बह जाते ख्वाब पलकों पर जब हकीकत कुछ होता नहीं।
अनजाने ही रोक लेते खुद को जब जान बस में नहीं।।
मन कत्ल कर हर रोज सपनों का दहन होता है।
दूरियों की सुन जाने क्यों ना इस मन को सहन होता है।
हर पहर अनजानी जगह अनचाहे मन से गमन होता है।
बैठ अकेले कोनों में कई बार मन भर के पवन रोता है।।
प्यार की दो बूँद जीवन रस मधुर तो करती।
चाहत की तस्वीर जीवन भर साथ निभाने की आहट भरती।
हर तरह से खो जाता उस पल में ही जिन्दगी प्यास तो भरती।
रह जाते अकेले भी दिल में सुकून की चाहत तो भरती।।
दिन पहर जल्दी-जल्दी ढले फिर यही मन्नतें है।
ख्वाहीशें कई पर चाहत बस एक ही है।
सुकून ए जमीन दस्तक हो अब जिन्दगी में।
राहत ए दिल मस्तक हो अब जिन्दगी में।।
-कवितारानी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें