फिर से लग रहा / phir se lag raha
फिर से लग रहा
फिर भर आया पाकर तुझे, खो देने से।
अभी फिर से हकीकत से लगने ही लगे थे ख्वाब।
अभी पल भर जिया ही था तेरे साथ।
अभी विरह वेदना थी सिमटने ही लगी।
कि अभी ही फिर से दस्तक तुफान हो गई।
फिर से जुदाई काली घटा सी बन गई।
विरह बादल फिर से मण्डराने है लगे।
साँसों के तार फिर से गरमाने है लगे।
लगता है जान फिर से आफत में आ बसी।
लगता है सुकून की जमीन भस्म रंगने लगी।
लग रहा है जैसे विनाश सामने आ खङा।
जैसे मेरा वजूद धराशाही सा आ पङा।
फिर से पराये हो चले नयनों के नीर।
फिर से धाराओं से सिंचे जा रहे सुखे चीर।
फिर से अगन बदन को ढंस रही।
फिर से ज्वाला अंगारों से बह रही।
लग रहा फिर भूचाल ए दिल दस्तक है।
लग रहा है फिर से कान्त नत मस्तक है।
धराशाही है सारे मुकाम फिर से।
फिर से धराशाही है एकान्त मन से।
फिर से तराश रहा तिनका जीवन से।
लग रहा है आगे ना कोई खास होगा।
लग रहा है आगे ना कोई विश्वास होगा।
लग रहा है आगे ना छांव ठण्डी होगी।
लग रहा है अब ना प्यार होगा।
फिर से लग रहा रवि बर्बाद सा।
फिर से है लाचार, बेकार सा।
फिर से लग रहा मन विपदा भारी है।
अब फिर से मन की बारी है।।
-कवितारानी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें