तेरी याद आती है / Teri yad aati hai

 तेरी याद आती है


एक आग लगती सीने में, जो तू याद आती है।

कुछ ना कहूँ किसी से, तो तू सताती है।

एक पल चैन नहीं मुझे, तू बोझ मन का बन आती है।

सुखी मेरे गालों को, बन बरखा भीगाती है।

क्यों तू चुपके से, चोरी से, अपनी दस्तक दे जाती है।।


किस ओर जाऊँ, किस-किस से पीर कहूँ अपनी।

दिल की तङप आँखों से हर शाम गुजर जाती है।

मैं बैठ अकेले तेरे दर को तकता हूँ, देखता ही रहता हूँ।

तू बैरी बनके एक बार दर्श ना दिखाती है।

क्यों तू चुपके से, चोरी से, अपनी दस्तक दे जाती है।।


एक कोने में सुरत सी, तेरी ही सूरत बनाली है।

कुछ ना कहता किसी से, बस आँख भर आती है।

मैं आवेश में आके, वेश की सज्जा करता रहता हूँ।

कहीं से आके देखे तू, तेरी राहें तकता हूँ।

क्यों कहीं से नहीं तेरी वो दस्तक नहीं होती है।।


भूल रहा हूँ तेरा चेहरा, भूल रहा तेरी बातें मैं।

कुछ पल थे जीने को, भूल उन्हें अब रहा हूँ मैं।

कोई आहट होती नहीं, बस आग सीने को सुलगाती है।

दिखती नहीं तेरी सुरत कहीं, ना बातें तेरी।

फिर क्यों तु चुपके से, चोरी से, अपनी दस्तक दे जाती है।

जब बैठु अकेले में तेरी याद आती है।

तेरी याद आती है।

याद आती है।।


-कवितारानी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

वैचारिक मतभेद / vecharik matabhed

दो गज जमीन / do gaj jameen