फाल्गुण आया / Falgun hai Aaya
फाल्गुण आया
हर्षोउल्लास का मौसम आया,
सब तरफ फाल्गुण लहराया।
मीठे सपनों का समय आया,
मन में उमंगे हजार लाया।
रंगो का त्योहार है आया,
सब ने उत्साह से मनाया।
देखो, देखो फाल्गुण है आया,
मौज मस्ती है लेकर आया।
अपनी आभा लहराने आया,
मौसम का मिजाज बदलने आया।
पतझङ को ये है अपने संग लाया,
सर्दी को दूर भगाने आया।
देखो-देखो फाल्गुण आया,
गर्मी का मौसम लेकर है आया।
प्यार मोहब्बत मन में भरने आया,
ऋत मिलन की मन में जगाने आया।
तङप अजब सी जगाने आया,
मीत से अपने को है मिलाने आया।
फिर नये रंग भरने जीवन है अपने आया,
फिर उत्साह का संचार है करने आया।
देखो-देखो मस्ती भरा मस्ताना आया,
देखो देखो फाल्गुण है आया।।
-कवितारानी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें