मै हूँ साथ तेरे / main hun sath tere

मै हूँ साथ तेरे


भूला भटका राही बनकर।

मन मौजी खोजी बनकर।

आ जायेगा तू जो मेरा होकर।

कहूँगा तुझे हर दम, मैं हूँ साथ तेरे।।


आस ना कर, रास ना कर।

भूल ना है, क्या पथकर।

भटक-भटककर, रुक-रुककर।

देख ले मुझे पलटकर।।


जग का कोई सांई नहीं है।

जग का कोई साथी नहीं है।

छोङ साथ रह-रहकर।

मैं रहूँगा साथ तेरे।।


तू कल फिर छोङ ना जाना।

मुझे अकेला तोङ ना जाना।

आना मेरा होकर।

मैं हूँ साथ तेरे होकर।।


मिलेगी ठोकर तो चलुँगा।

तुझे कंधों पर ले चलुँगा।

कहूँगा होकर में थककर।

मैं हूँ साथ तेरे हरदम।।


छोङ जग की बात आजा।

सच पकङकर पास आजा।

मेरा होकर बस में होकर।

मैं हूँ साथ तेरे आजा।।


-कवितारानी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नव वर्ष- उमंग मिले / Nav varsh- umang mile

वैचारिक मतभेद / vecharik matabhed

दो गज जमीन / do gaj jameen